मुजफ्फरनगर: फेडरेशन ने राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा शुरू की

मुजफ्फरनगर में लगातार पड़ रही तेज गर्मी के बीच फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एक सराहनीय जनसेवा पहल की शुरुआत की है। मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के मुख्य गेट के सामने संगठन द्वारा एक प्याऊ सेवा शिविर लगाया गया, जिसका शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
यह प्याऊ सेवा हर वर्ष गर्मियों के दौरान फेडरेशन द्वारा संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य राहगीरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में राहत प्रदान करना है। शिविर में ठंडा पानी और मीठा शरबत उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है।

फेडरेशन पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा पूरे गर्मी के मौसम तक निरंतर जारी रहेगी और इसे पूरी तरह सामाजिक दायित्व के तहत संचालित किया जा रहा है। इस पहल के लिए टिकोला शुगर मिल के स्वामी अमित स्वरूप द्वारा शुगर की व्यवस्था की गई है, जबकि गांधी टेंट हाउस ने पूरी अवधि के लिए निःशुल्क टेंट उपलब्ध कराकर सहयोग दिया है।
इस मौके पर फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी, सचिव अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष बंसल, सह सचिव आशीष गर्ग, उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल, राकेश जैन, पंकज मित्तल, अंकित संगल, अशोक अग्रवाल, जीशान अहमद, सत्य प्रकाश, पीहू अग्रवाल, सरदार अहमद, अमित गर्ग, शशांक मित्तल और आकाश गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.