मुजफ्फरनगर: रालोद जिलाध्यक्ष और नामित सभासद का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर: ब्राह्मण समाज द्वारा नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी और नामित सभासद रवि पाराशर का बचन सिंह कालौनी में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा और रालोद के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रीय लोगों में एनडीए गठबंधन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
सभा स्थल पर ढोल-नगाड़ों के बीच संजय राठी और रवि पाराशर का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद के प्रदेश महासचिव पंडित उमादत्त शर्मा ने की, जबकि संचालन मोहित मलिक ने संभाला।
सभा में रालोद और भाजपा नेताओं के साथ ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी को मजबूत बनाने और जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, बृहम प्रकाश शर्मा, संजय मिश्रा, पुनीत वशिष्ठ, अमित वत्स, चन्द्र शेखर शर्मा, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, मास्टर महेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, सी.पी. शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.