मुजफ्फरनगर: हाईटेंशन बिजली टॉवर से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल के पास हाईटेंशन बिजली टॉवर से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखा शव
जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी गन्ने के खेत के बीच स्थित बिजली टॉवर पर एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव नीचे उतारा गया
सूचना मिलते ही हरसौली चौकी प्रभारी विकास चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया।
घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पहचान नहीं हो सकी, जांच जारी
फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.