मुज़फ्फरनगर: पुलिस भर्ती परीक्षा में 20 फीसदी से अधिक उम्मीदवारों ने छोड़ी परीक्षा

मुज़फ्फरनगर में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की गैरहाजिरी देखने को मिली। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें निर्धारित अभ्यर्थियों की तुलना में काफी उम्मीदवार परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोनों पालियों में कुल 16,464 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 13,104 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3,360 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह करीब 20 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

पहली पाली में 8,232 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,555 ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 1,677 उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचे। वहीं दूसरी पाली में 6,549 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1,683 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और निगरानी टीमों की तैनाती की गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिनभर दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से नकल, अव्यवस्था या अन्य अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.