मुजफ्फरनगर: सठेड़ी कट पर तेज रफ्तार वैगनआर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

HIGHLIGHTS
- रहीसुद्दीन अपनी पत्नी रशीदा के साथ बाइक से जा रहे थे।
- सड़क की दूसरी तरफ जाने के लिए बाइक मोड़ते समय कार ने टक्कर मारी।
- हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे-58 पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे सठेड़ी कट के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार करीब 50 वर्षीय महिला रशीदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति रहीसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेड़ी कट के पास रहीसुद्दीन अपनी पत्नी रशीदा के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए जा रहे थे। बताया गया कि सड़क की दूसरी तरफ जाने के लिए वह बाइक मोड़ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रशीदा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रहीसुद्दीन घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रहीसुद्दीन को उपचार के लिए खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी दोनों काम के लिए जा रहे थे। सठेड़ी कट के पास वैगनआर की टक्कर से महिला की मौत हुई है, जबकि उसका पति घायल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.