मुजफ्फरनगर: नहाते समय करंट लगने से दो बहनों की मौत, परिजनों में मातम

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी रामपुरी मोहल्ले में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें दो सगी बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना ने पूरे मोहल्ले को शोक में डुबो दिया।
जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने वाले विनोद पाल की बड़ी बेटी 24 वर्षीय निधि गर्म पानी तैयार कर रही थी। पानी गर्म करने के लिए उसने बाल्टी में रॉड डाली, लेकिन बाल्टी में छेद होने के कारण पानी फर्श पर फैल गया।
जब निधि बाल्टी उठाने लगी, उसका पैर पानी में पड़ा और करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के लिए छोटी बहन 22 वर्षीय लक्ष्मी दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों बहनें मौके पर ही जान गंवा बैठीं।
घटना की सूचना मिलते ही राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.