जम्मू-कश्मीर के डोडा हादसे में बलिदान हुए जवानों के नाम आए सामने

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों ने वीरगति प्राप्त की। सभी शव सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाल लिए गए हैं। वहीं, इस दुर्घटना में 11 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर 9000 फीट ऊंचे खन्नी टॉप के पास दोपहर के समय हुआ, जब सेना की बुलेटप्रूफ गाड़ी “कैस्पर” का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार सभी जवान आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए अपनी पोस्टिंग पर जा रहे थे।
शहीद जवानों के नाम:
-
सिपाही मोनू (72 Armd Regt)
-
सिपाही जोबनजीत सिंह (8 Cav)
-
सिपाही मोहित (72 Armd)
-
DFR शैलेन्द्र सिंह भदोरिया (52 Armd Regt)
-
सिपाही समीरन सिंग (4 Bihar)
-
सिपाही प्रदुम्न
-
सिपाही लोहार (4 Bihar)
-
सिपाही सुधीर नरवाल (72 Armd Regt)
-
नायक हरे राम कुंवर (4 Bihar)
-
सिपाही अजय लकड़ा (4 Bihar)
-
सिपाही रिंखिल बलियान (72 Armed Regt)
घायल जवानों के नाम:
-
नायक जेपी सिंह
-
जवान अनूप सिंह
-
नीरज कुमार
-
अभिमन्यु कुमार सिंह
-
अमन
-
शंकर कुमार
-
नायब सूबेदार नागेश कुमार
-
सिपाही राकेश कुमार
-
सिपाही शंकर कुमार
-
संदीप कुमार
सेना की प्रतिक्रिया:
जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। कोर ने कहा कि खराब मौसम और खतरनाक इलाके के कारण वाहन सड़क से फिसल गया। बचाव अभियान में पहले चार सैनिकों के शव बरामद किए गए, जबकि 17 अन्य घायल सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद छह और सैनिक चोटों के कारण शहीद हुए।अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को विशेष इलाज के लिए उधमपुर कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.