ओढां: पुलिसकर्मी पर शादी टूटवाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने थाने में किया हंगामा

ओढां इलाके में एक परिवार ने पंजाब पुलिस में तैनात कर्मचारी हरप्रीत सिंह पर अपनी बेटी की शादी रोकने का गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक हुई और पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता के पिता जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 26 फरवरी को तय थी और बारात आने वाली थी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी हरप्रीत सिंह ने वर पक्ष को फोन कर लड़की के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी दी। इसके चलते वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया और बारात नहीं आई, जिससे उनकी बेटी की शादी टूट गई। जसवीर सिंह ने आरोप लगाया कि हरप्रीत सिंह ने जानबूझकर उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में हंगामा किया और जनता अधिकार मोर्चा ने भी बैठक बुलाई, जिसमें आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। थाने में बड़ी संख्या में लोग जुटे और थाना प्रभारी से तुरंत कार्रवाई की अपील की।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं, जिसमें धोखाधड़ी (धारा 420), धमकी (धारा 506) और अन्य लागू धाराएं शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.