हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त

HIGHLIGHTS
- राजीव जैन को कोषाध्यक्ष और चरणप्रीत सिंह को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
- नदीम खान मीडिया विभाग के प्रभारी और राहुल खान सह प्रभारी होंगे।
- सोशल मीडिया विभाग में तालीम हुसैन और डॉ. हरप्रीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई प्रदेश टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री बनाए गए हैं। सूची में सिख और जैन समुदाय के लोगों को भी प्रमुखता दी गई है।
नई नियुक्तियों में नूंह और फरीदाबाद को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है। नूंह से तौफीक अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष और मनीष जैन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। नदीम खान को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा तालीम हुसैन को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अस्सरूदीन को नूंह का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस तरह नूंह से पांच नेताओं को प्रदेश या जिला स्तर पर जिम्मेदारी मिली है।
फरीदाबाद क्षेत्र से भी पांच नेताओं को नई टीम में जगह दी गई है। आसिफ ईजसराईल कुरैशी को प्रदेश महामंत्री, लाजर रणजीत सैन को प्रदेश मंत्री और फरहीन राजपूत को प्रदेश सह आईटी प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा रणजोत सिंह सन्नी को फरीदाबाद महानगर और फहीम अहमद को फरीदाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश टीम में महिलाओं को भी जिम्मेदारी
नई प्रदेश टीम में कमलजीत कौर को उपाध्यक्ष और डॉ. डिम्पल जैन को महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री के तीन पदों पर राजेंद्र देशुजोधा, डॉ. डिम्पल जैन और आसिफ ईजसराईल कुरैशी को नियुक्त किया गया है। राजीव जैन कोषाध्यक्ष और चरणप्रीत सिंह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।
मोर्चे के मीडिया विभाग में नदीम खान को प्रभारी और राहुल खान को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया विभाग में तालीम हुसैन प्रभारी और डॉ. हरप्रीत सिंह सह प्रभारी होंगे। वहीं, आईटी विभाग में नदीम इकबाल को प्रमुख और फरहीन राजपूत को सह प्रमुख बनाया गया है।
प्रदेश पदाधिकारियों की सूची
उपाध्यक्ष
कमलजीत कौर (कैथल)
सिकंदर सलमानी (करनाल)
गुरलाल सिंह (जींद)
शादाब अली नकवी (गुरुग्राम)
प्रगट सिंह (डबवाली)
तौफीक अहमद (नूंह)
शकील अहमद (सोनीपत)
सोयब खान (पलवल)
महामंत्री
राजेंद्र देशुजोधा (डबवाली)
डॉ. डिम्पल जैन (रोहतक)
आसिफ ईजसराईल कुरैशी (फरीदाबाद)
मंत्री
सुरेंद्र जैन (महेंद्रगढ़)
मोहम्मद दानिश (अंबाला)
राजेंद्र सिंह कोटरखाना (यमुनानगर)
मनीष जैन (नूंह)
सुखविंद्र सिंह मांडी (कैथल)
कुलबीर सिंह सोहल (हिसार)
लाजर रणजीत सैन (फरीदाबाद महानगर)
सचिन जैन (रेवाड़ी)
कोषाध्यक्ष
राजीव जैन (पानीपत)
कार्यालय मंत्री
चरणप्रीत सिंह (पंचकूला)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी 27 जिलाध्यक्ष
पंचकूला – मोहम्मद अली खान
अंबाला – हरजिंद्र सिंह
यमुनानगर – मोहम्मद राशिद अली
कुरुक्षेत्र – बिअंत सिंह नलवी
कैथल – सेवा सिंह खारा
करनाल – देवेंद्र मोहन सिंह
पानीपत – इरफान अली
सोनीपत – रजत जैन
गोहाना – विनोद जैन
जींद – हीरा सिंह भुल्लर
चरखी दादरी – संदीप जैन
झज्जर – अमन सिंह
डबवाली – मोहनप्रीत सिंह
सिरसा – अंग्रेज सिंह औलख
हांसी – प्रमोद जैन
हिसार – अमरीक सिंह
फतेहाबाद – गुरचरण सिंह खोखर
भिवानी – ईमरान खान
रेवाड़ी – सचिन जैन
रोहतक – अरशद आजमी
महेंद्रगढ़ – संदीप जैन
गुरुग्राम महानगर – राफेल जावेद
नूंह – अस्सरूदीन
गुरुग्राम – हर्ष जैन
पलवल – ईरशाद मठेपुर
फरीदाबाद महानगर – रणजोत सिंह सन्नी
फरीदाबाद – फहीम अहमद
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.