पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, बोले- कोई पद छोटा या बड़ा नहीं

HIGHLIGHTS
- केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
- नामांकन भरते ही पंकज चौधरी ने कहा कि फिलहाल केवल प्रक्रिया पूरी हुई है और जांच जारी है।
- उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को जब आधिकारिक घोषणा होगी, तभी वह इस बारे में और विस्तार से बोल पाएंगे।
- उन्होंने यह भी कहा कि कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता, पार्टी से जो भी दायित्व मिलता है, उसे कार्यकर्ता की भांति पूरी निष्ठा के साथ निभाना उनका उद्देश्य है।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आद…
लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरते ही पंकज चौधरी ने कहा कि फिलहाल केवल प्रक्रिया पूरी हुई है और जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को जब आधिकारिक घोषणा होगी, तभी वह इस बारे में और विस्तार से बोल पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता, पार्टी से जो भी दायित्व मिलता है, उसे कार्यकर्ता की भांति पूरी निष्ठा के साथ निभाना उनका उद्देश्य है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंकज चौधरी के प्रस्तावक के रूप में भाग लिया। साथ ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्रदेव, दारा सिंह चौहान, ए के शर्मा, कमलेश पासवान और राज्यमंत्री असीम अरुण भी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के चयन की औपचारिक घोषणा रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ में की जाएगी। दोपहर एक बजे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। इसी दौरान पंकज चौधरी और पार्टी के अन्य नेता, जिनमें विनोद तावड़े भी शामिल हैं, लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। पंकज चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में उन्हें शामिल किया गया है। अब आगे की प्रक्रिया पार्टी तय करेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.