यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, प्रस्तावक बने सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने शनिवार को आधिकारिक रूप से नामांकन कर दिया। उनके नाम के अध्यक्ष पद पर लगभग तय होने की चर्चाएँ तेज हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने उन्हें प्रस्तावक के रूप में समर्थन दिया।
दोपहर 12 बजे से ही लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में हलचल देखी गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय कार्यक्रम में उपस्थित हुए। थोड़ी देर बाद केंद्रीय नेता विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा कार्यालय पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी पंकज चौधरी को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना में है। उनके नाम पर दांव लगाना आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पीडीए गठबंधन की चुनौती को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, "आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। अब पार्टी तय करेगी कि किसे पर्चा दाखिल करना है और किसे नहीं।"
पंकज चौधरी कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से हैं, जो उत्तर प्रदेश में एक महत्वपूर्ण वोट बैंक है। पार्टी के कई ओबीसी नेता पहले से ही सक्रिय हैं, लेकिन पंकज चौधरी की अगुवाई नई ऊर्जा और रणनीति लेकर आ सकती है।
बीते 12 दिसंबर को बीएल संतोष की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.