पर्ल चौधरी बनीं हरियाणा महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली/चंडीगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हरियाणा में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पर्ल चौधरी को हरियाणा महिला कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से 22 फरवरी को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पर्ल चौधरी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह नियुक्ति राज्य में महिला संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने की रणनीति का हिस्सा है। नेतृत्व का मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी।
पर्ल चौधरी पटौदी (एससी) क्षेत्र से जुड़ी रही हैं और 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर चुकी हैं। पेशे से अधिवक्ता पर्ल चौधरी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.