रायबरेली: मुंबई में मजदूरी करने गए युवक के साथ मारपीट, इलाज के दौरान मौत

रायबरेली के गदागंज क्षेत्र के जलालपुर धई गांव के रहने वाले कमाल, पुत्र इदरीस, की मुंबई में मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। कमाल रोजी-रोटी के लिए मुंबई गया था।
जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी को किसी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसे गंभीर रूप से पीटा। घायल अवस्था में कमाल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन 5 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिवार ने मामले की शिकायत मुंबई के घाटकोपर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों—मोहम्मद सैनुल पुत्र मछू और सैबाश पुत्र मोहम्मद बगबू, दोनों जलालपुर धई निवासी—के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी।
पोस्टमार्टम के बाद 7 जनवरी को कमाल का शव उसके पैतृक गांव जलालपुर धई लाया गया। शव आने पर परिवार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई कसीन ने बताया कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। महाराष्ट्र पुलिस की टीम गांव में पहुंचकर आरोपियों की खोज में लगी हुई है। ग्रामीण और परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
थाना प्रभारी गदागंज दयानंद तिवारी ने कहा कि घटना मुंबई की है, लेकिन मृतक का शव गांव पहुंचा है और मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.