यूपी में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश, 35 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
मौसम विभाग के अनुसार, इस विक्षोभ का प्रभाव शनिवार तक मध्यांचल और पूर्वांचल तक पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के लगभग 35 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
शुक्रवार को सबसे गर्म रहे शहर
शुक्रवार को वाराणसी और सुल्तानपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बलिया में 38.5 डिग्री और बांदा में 38.4 डिग्री तापमान रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान और पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। इसके कारण पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
ओलावृष्टि की चेतावनी
अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चित्रकूट, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जाटीन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और उन्नाव में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.