महंगाई से राहत: दिल्ली में सरकार ने सस्ते टमाटर और प्याज की शुरू की बिक्री

दिल्ली और एनसीआर में टमाटर के दाम 80 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत सस्ते टमाटर बिक्री अभियान शुरू कर दिया है। मदर डेयरी में गुरुवार को टमाटर 75 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया गया।
उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) ने टमाटर को 40 रुपये प्रति किलो की दर से उपभोक्ताओं तक पहुँचाना शुरू किया है। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर और प्याज मोबाइल वैन और स्टॉल के माध्यम से कृषि भवन, खारी बावली, साकेत, मालवीय नगर, रोहिणी, द्वारका और नोएडा जैसे प्रमुख स्थानों पर बेचे जा रहे हैं। एनसीसीएफ ने कहा कि बाजार भाव सामान्य होने तक यह पहल जारी रहेगी।
देशभर में 550 मूल्य निगरानी केंद्र 38 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नजर रखते हैं और यदि किसी वस्तु के दाम असामान्य रूप से बढ़ते हैं, तो तत्काल हस्तक्षेप किया जाता है। इस बार चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.