नूंह में पेट्रोल-डीजल की अफवाह से पंपों पर भीड़, बोतल-डिब्बे लेकर पहुंचे लोग

हरियाणा के नूंह जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैलने के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनों की तस्वीर सामने आई। कई लोग अपनी गाड़ियों, बोतलें, कट्टी और पानी की केन लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे, जिससे इलाके में अस्थायी भीड़ लग गई।
पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं
स्थानीय लोगों ने साफ किया कि यह सिर्फ अफवाह है। पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के कारण तेल के दाम में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन तेल खत्म होने की स्थिति नहीं है।
अफवाहों के कारण जरूरत से ज्यादा तेल
स्थानीय निवासी मोहम्मद नसीम ने बताया कि कुछ लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलेगा। पंपों पर रोजाना की तरह ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हैं और सप्लाई लगातार जारी है। अफवाहों की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा तेल खरीद रहे हैं और दुकानों से ड्रम लेकर भी पेट्रोल भरवा रहे हैं। नसीम ने लोगों से अपील की कि केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही तेल खरीदें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
24 घंटे तेल की आपूर्ति जारी
पंप संचालक अंसार ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। पंप पर लगातार सप्लाई आ रही है और 24 घंटे तेल की पूर्ति की जा रही है। हाल ही में दो टैंकर पेट्रोल और डीजल के भी पहुंचे हैं, जिससे स्टॉक पर्याप्त है।
अंसार ने बताया कि पेट्रोल का भाव करीब ₹95.91 प्रति लीटर और डीजल का ₹88.36 प्रति लीटर है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि आगे तेल नहीं मिलेगा, जबकि वास्तविकता यह है कि सभी पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध है और सप्लाई नियमित जारी है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और केवल आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.