परिवार के साथ पीएम मोदी से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी में आने का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हाल ही में अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस मौके पर उनके साथ पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक भी मौजूद थीं। इस मुलाकात के बाद साफ हो गया है कि अर्जुन और सानिया की शादी निश्चित रूप से होने जा रही है।
सोशल मीडिया के जरिए साझा की जानकारी
सचिन ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें यह सौभाग्य मिला कि वे अपने बेटे और सानिया के विवाह समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित कर पाए। उन्होंने मोदी जी का आभार जताया और कहा कि इस जोड़े को उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से बेहद खुशी मिली।
सोनिया गांधी से भी हुई थी मुलाकात
सचिन ने इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। पत्नी अंजलि के साथ उन्होंने 10 जनपथ पर स्थित सोनिया गांधी के आवास में उन्हें भेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और सानिया की शादी समारोह की शुरुआत तीन मार्च से होगी, जबकि मुख्य समारोह पांच मार्च को आयोजित किया जाएगा।
अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक कौन हैं?
अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक मुंबई के प्रमुख व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य उद्योग में जाना जाता है और उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ‘ब्रुकलिन क्रीमरी’ का स्वामित्व है। सगाई समारोह निजी रूप से आयोजित हुआ था, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल थे।
अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर
25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व किया है और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। हाल ही में आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें मुंबई से ट्रेंड किया। अर्जुन ने 2020/21 सीजन में मुंबई के लिए टी20 में पदार्पण किया था और इससे पहले जूनियर स्तर पर मुंबई और भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे। 2022/23 सीजन में उन्होंने गोवा में प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए क्रिकेट में भी डेब्यू किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.