स्कूल चलो अभियान: कक्षा पांच और आठ पास छात्रों का नामांकन अनिवार्य

लखनऊ। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत प्रदेश में 15 अप्रैल तक चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा पांच और आठ पास सभी छात्रों का अगली कक्षा में नामांकन अनिवार्य कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। विशेष ध्यान वंचित वर्ग, बालिकाओं, दिव्यांग और कामकाजी बच्चों पर दिया जाएगा।
विभाग ने बताया कि हर साल कक्षा पांच से छह और आठ से नौ में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या में अंतर देखने को मिलता है। इसे दूर करने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर नया मॉड्यूल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं का डेटा अपडेट किया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी बच्चे अगली कक्षा में प्रवेश लें।
प्रधानाध्यापक पोर्टल पर लॉगिन कर पास आउट स्टूडेंट एनालिटिक्स में छात्रों के नए स्कूल का यू-डायस कोड भरकर विवरण अपडेट करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करेंगे, जबकि प्रदेश स्तर पर साप्ताहिक निगरानी भी की जाएगी। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में विद्या समीक्षा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
यह अभियान प्रदेश में शिक्षा के समावेश और बच्चों के नामांकन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.