शंकराचार्य का धरना 10वें दिन भी जारी, अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे कंप्यूटर बाबा

उत्तराम्नाय ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का धरना मंगलवार को 10वें दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में संतों ने कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में धूनी तपस्या का आयोजन किया।
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि संतों और धर्माचार्यों के सम्मान का अपमान हो रहा है और सनातन धर्म की गरिमा भी खतरे में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तपस्या किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि धर्म, न्याय और संतों के सम्मान की रक्षा के लिए एक आध्यात्मिक अनुष्ठान है।
संत समाज इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है कि अधिकारियों को सद्बुद्धि प्राप्त हो और भविष्य में धर्मगुरुओं और संतों के प्रति ऐसे अपमानजनक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह धूनी हवन और तपस्या राष्ट्र, गौ माता, सनातन धर्म और संत समाज की गरिमा की रक्षा के लिए समर्पित है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.