छात्र नेता देवेंद्र महतो की हालत गंभीर, HDU में भर्ती; रघुवर दास ने जाना हाल

HIGHLIGHTS
- समर्थकों को देवेंद्र महतो से मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
- डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत फिलहाल नियंत्रित है
- रघुवर दास ने अस्पताल पहुंचकर देवेंद्र महतो से मुलाकात की
रांची। छात्र नेता देवेंद्र महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एचडीयू में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एचडीयू में उनके इलाज के दौरान पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
पुलिस की मौजूदगी के कारण देवेंद्र महतो से मिलने पहुंच रहे उनके समर्थकों को परेशानी हो रही है। इस दौरान कुछ लोग पुलिस जवानों से बहस करते भी नजर आए। डॉक्टरों के मुताबिक, एचडीयू में भर्ती किए जाने के बाद उनकी तबीयत फिलहाल नियंत्रण में है।
रघुवर दास ने एचडीयू पहुंचकर जाना हाल
रघुवर दास सदर अस्पताल में देवेंद्र महतो से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान देवेंद्र महतो ने अपनी मांगों को रघुवर दास के सामने रखा और पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज का भी जिक्र किया। इस पर रघुवर दास ने चिंता जताई।
सदर अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों की हालत सामान्य
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, भर्ती सभी छात्रों की स्थिति सामान्य है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की जांच और रिपोर्ट के बाद सभी छात्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश सिंह ने बुधवार को अस्पताल में भर्ती सभी छात्रों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सभी छात्र पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति में हैं और तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.