मुजफ्फरनगर में दरोगा पर नशे में महिलाओं से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र की परासौली चौकी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर गुलाब तिवारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि वह शराब के नशे में गांव पहुंचे और वहां महिलाओं व युवकों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दरोगा कुछ युवकों के साथ नशे की हालत में गांव आए थे और अचानक वहां मौजूद लोगों से उलझ पड़े। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की और हाथापाई की स्थिति बन गई।
घटना के दौरान मौजूद एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि दरोगा ने वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीनने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया।
इस मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से फिलहाल स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। एसपी देहात महादिक अक्षय संजय ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और उन्होंने मीडिया से संबंधित वीडियो उपलब्ध कराने को कहा है।
नोट: दैनिक देहात इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.