दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप और उमस ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया, वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल को गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं देखने को मिलीं। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को तेज गर्मी ने किया परेशान
बारिश से पहले गुरुवार को राजधानी में गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा हवा में नमी का स्तर भी काफी अधिक रहा और यह 89 प्रतिशत तक पहुंच गया। लोधी रोड और रिज इलाके में भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
अगले एक हफ्ते तक बदलता रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि 5 अप्रैल तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
इसके बाद 6 अप्रैल को मौसम कुछ हद तक साफ रहने की संभावना है। हालांकि 7 और 8 अप्रैल को फिर से बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस बदलाव के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.