स्वाति मालीवाल बोलीं- पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर भाजपा में आईं

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का रुख किया है और रचनात्मक राजनीति में रुचि रखने वालों से भी भाजपा से जुड़ने की अपील की।
मालीवाल ने कहा कि वह वर्ष 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं और लंबे समय तक उनके साथ काम किया। हालांकि, अब उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पार्टी के भीतर आवाज उठाने की कोशिश की, तो उन्हें दबाने का प्रयास किया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मालीवाल ने यह भी दावा किया कि उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं हुईं और एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया गया। इसके अलावा, उन्होंने संसद में बोलने का अवसर न दिए जाने का भी आरोप लगाया।
स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर पंजाब को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में शासन व्यवस्था पर सवाल उठते हैं और कई स्तरों पर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए मालीवाल ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कदमों की भी प्रशंसा की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.