बिग बॉस 19 में बढ़ा तनाव: अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच फिर छिड़ा विवाद

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में वीकेंड का वार के बाद घर का माहौल एक बार फिर गरम हो गया है। इस हफ्ते नीलम गिरी और अभिषेक बजाज घर से बाहर हो चुके हैं, जबकि सलमान खान द्वारा तान्या मित्तल की पोल खोले जाने के बाद अब अधिकांश सदस्य उनके खिलाफ दिखाई दे रहे हैं, जिनमें सबसे आगे अमाल मलिक हैं।
शो के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने तान्या द्वारा अमाल के बारे में कही गई बातों और नॉमिनेशन चर्चा का वीडियो सभी घरवालों को दिखाया। इसके बाद से दोनों के बीच मतभेद और बढ़ गए हैं। अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमाल तान्या को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में अमाल की चेतावनी
लाइव फीड से वायरल क्लिप में अमाल मलिक, कुनिका सदानंद और मालती चाहर के साथ बातचीत के दौरान तान्या को चेतावनी देते हुए सुने जा सकते हैं। वीडियो में अमाल कहते हैं, “बहुत बोली है, अब पछताएगी भी।” कुनिका के बीच में बोलने पर उन्होंने कहा, “उसके 150 बॉडीगार्ड भी उसे नहीं बचा पाएंगे।” बातचीत के दौरान मालती ने नॉमिनेशन टास्क का जिक्र किया, जिससे माना जा रहा है कि यह वीडियो उसी के बाद का है।
पहले भी दी थी धमकी
यह पहली बार नहीं है जब अमाल ने तान्या को लेकर सख्त बयान दिया है। कुछ दिन पहले भी लाइव फीड में वह शहबाज बडेशा से बातचीत के दौरान तान्या के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए थे। हालांकि, उस क्लिप को डेली एपिसोड या वीकेंड का वार में प्रसारित नहीं किया गया था।
सोशल मीडिया पर इस ताजा वीडियो के वायरल होने के बाद दर्शकों के बीच अमाल मलिक की आलोचना बढ़ गई है, जबकि शो के प्रशंसक अब तान्या और अमाल के बीच बढ़ते विवाद को लेकर अगली कड़ी का इंतजार कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.