नेता प्रतिपक्ष ने सीएम सुक्खू को दी चेतावनी, कहा- विपक्ष जनता की आवाज है

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ताजा बयान पर कड़ा पलटवार किया है। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें यह नहीं बताएं कि उनका काम क्या है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह विपक्ष का नेता होने के नाते जनता की आवाज बनकर सरकार के उन हर निर्णय का विरोध करेंगे जो जनहित में न हों।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आजकल मुख्यमंत्री को हमारे सवाल पूछना भी रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा, “सब कुछ आपके हिसाब से नहीं चलेगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने और आरोप लगाने का आरोप लगाया। ठाकुर ने मंडी की रैली का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने जनता के सामने सरकार की तीन साल की उपलब्धियों और कमियों को मीडिया के माध्यम से उजागर किया, जिससे मुख्यमंत्री नाराज हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री की कार्यशैली की आलोचना की, लेकिन वे जवाब देने में असमर्थ रहे। जयराम ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री भाजपा में पांच गुट होने की बात करते हैं, लेकिन अब मंत्रिमंडल में कितने गुट हैं और किसे कितना मान-सम्मान मिलता है, यह सब कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी आंखों से देखा।
ठाकुर ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाने के लिए केंद्रीय पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, और मुख्यमंत्री इस सबके बावजूद चुप हैं। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो मुख्यमंत्री झूठ न फैलाएं और विपक्ष को यह न बताएं कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने दोहराया कि विपक्ष जनता की आवाज बनकर सरकार के हर गलत फैसले का विरोध करता रहेगा।
इससे पहले दोपहर में जयराम ठाकुर ने शिमला के पीटरहॉफ स्थित राज्य स्तिथि गृह का भी निरीक्षण किया, जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार चुनाव में जीत के लिए भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को वित्तीय मदद दे रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आपदा राहत के 1,500 करोड़ रुपये जल्द मिलने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.