लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहुंची अयोध्या, राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

अयोध्या/लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। यहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने श्रीराम जन्मभूमि में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी टीम के साथ मौजूद रहे। सभी ने भगवान राम के चरणों में शीश नवाकर आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की।
कप्तान ऋषभ पंत ने भी किया श्रद्धा भाव से पूजन
टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत अन्य खिलाड़ी भी श्रद्धा भाव के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में शीश झुकाते हुए आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में टीम के आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मंदिर का भ्रमण और भव्यता की सराहना
मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव और एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने सभी खिलाड़ियों को मंदिर का भ्रमण कराया। खिलाड़ियों ने राम मंदिर की भव्यता और शांति की सराहना की।
दर्शन-पूजन के बाद टीम रवाना
पूजन और दर्शन के बाद पूरी टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आईपीएल के आगाज से पहले यह आध्यात्मिक दौरा टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां खिलाड़ियों ने नए सीजन में सफलता के लिए भगवान राम से आशीर्वाद लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.