नोएडा एयरपोर्ट से हवाई सफर का इंतजार खत्म, 15 जून से शुरू होगी उड़ानें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए लंबे इंतजार का अंत होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 15 जून से यहां से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर और पूरे उत्तर भारत के यात्रियों को एक नया हवाई विकल्प मिल जाएगा, जिसमें यात्री सेवाओं के साथ-साथ कार्गो सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
इंडिगो की पहली उड़ान से शुरुआत
एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित की जाएगी। हालांकि यह फ्लाइट किस शहर के लिए होगी और इसका समय क्या रहेगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन जल्द ही पूरी उड़ान योजना सार्वजनिक करेंगे।
उद्घाटन के बाद अब संचालन की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही इसके संचालन की शुरुआत का इंतजार किया जा रहा था। अब सुरक्षा एजेंसियों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन ने 15 जून से सेवाएं शुरू करने की पुष्टि की है।
अन्य एयरलाइंस भी होंगी शामिल
अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती संचालन के बाद जल्द ही अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी कंपनियां भी यहां से उड़ानें शुरू करेंगी। आने वाले दिनों में विभिन्न शहरों के लिए फ्लाइट शेड्यूल और यात्री सेवाओं की पूरी जानकारी जारी की जाएगी।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक टर्मिनल, उन्नत तकनीक और मजबूत कनेक्टिविटी नेटवर्क के साथ विकसित किया गया है। इसके शुरू होने से क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत होगा और साथ ही पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.