बठिंडा में रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बठिंडा में ईमेल के जरिए रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। इसी ईमेल में चंडीगढ़ के एक कॉलेज को भी निशाना बनाने की बात कही गई है, जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
धमकी की सूचना मिलते ही बठिंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और यात्रियों की जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुरक्षा जांच उस स्तर की नहीं दिखी, जैसी गंभीर धमकी के बाद अपेक्षित होती है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी बठिंडा के डाकघर और श्री मुक्तसर साहिब स्थित डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन की सतर्कता और तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां तकनीकी जांच के जरिए स्रोत का पता लगाने में लगी हैं।
पुलिस ने यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.