दिल्ली में मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिविक सेंटर स्थित मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। अलर्ट मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
सूचना मिलते ही पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता और अन्य टीमें मौके पर पहुंचकर हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर अभियान जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की विशेष टीम, स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर सिविक सेंटर को पूरी तरह सुरक्षित घेराबंदी में ले लिया।
फिलहाल पूरे भवन और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चल रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन जांच पूरी होने तक सतर्कता बरती जा रही है।
इस बीच, पुलिस ने धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.