नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रक चालकों की मौत, तीन घायल

नोएडा: सेक्टर-58 के मेरठ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन भी जब्त कर लिया है।
घायलों की मदद में आए थे ट्रक चालक
पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी 2026 की रात मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही पिकअप (DL 1C AH 1790) पीछे से एक ट्रक (MP 07 GA 9111) से टकरा गई। टक्कर में पिकअप चालक अमित वाहन में फंस गए। इसी दौरान तीन अन्य ट्रक चालक अपने-अपने वाहन सड़क किनारे रोककर अमित को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे।
पीछे से आए सब्जी के ट्रक ने मारी टक्कर
तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार सब्जी से लदे ट्रक (UP 37 AT 6693) ने लापरवाही से तीनों ट्रक चालकों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
मृतकों में देवेंद्र (34), पुत्र कमलेश, निवासी ढकिया हमीद नगर, शाहजहांपुर, और गोविंद चौहान (35), निवासी फददपुर ऐरावाला बास गांव, आजमगढ़ शामिल हैं।
घायलों की जानकारी
घायलों में वीरेंद्र (24), पुत्र अमर सिंह यादव, भावरी, शाहजहांपुर; साहिल, पुत्र अख्तर अली, जोहड़ी, बागपत; और हरिओम (35), पुत्र नरेंद्र, मंगोलपुरी, दिल्ली शामिल हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.