मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, 31 मार्च की आधी रात से बढ़ेगा टोल

मेरठ/दिल्ली। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा टोल चुकाना होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नई दरों की अधिसूचना जारी कर दी है, जो 31 मार्च की आधी रात से लागू होंगी। इस बार टोल शुल्क में अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए 5 से 45 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
नई दरों के अनुसार मेरठ से सराय काले खां के बीच चलने वाले हल्के वाहनों—जैसे कार, जीप और वैन के लिए अब 175 रुपये टोल देना होगा, जो पहले 170 रुपये था। वहीं, 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर 265 रुपये चुकाने होंगे। मिनी बसों के लिए टोल 275 रुपये से बढ़ाकर 285 रुपये कर दिया गया है, जबकि रिटर्न ट्रिप पर यह 425 रुपये होगा।
बस और ट्रक श्रेणी के वाहनों के लिए भी शुल्क बढ़ाया गया है। अब इन्हें 595 रुपये टोल देना होगा, जबकि पहले यह 580 रुपये था। एक दिन के भीतर आने-जाने पर 890 रुपये का भुगतान करना होगा।
मल्टी-एक्सल और भारी वाहनों पर भी टोल दरों में संशोधन किया गया है। अलग-अलग श्रेणियों में अब 645 रुपये, 930 रुपये और 1130 रुपये तक शुल्क तय किया गया है। वहीं, 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर 970 रुपये से लेकर 1700 रुपये तक टोल देना होगा।
प्राधिकरण के अनुसार यह बढ़ोतरी हर साल होने वाले लगभग 5 प्रतिशत के सामान्य संशोधन के तहत की गई है। नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू रहेंगी।
टोल शुल्क में इस वृद्धि से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के साथ-साथ माल ढुलाई क्षेत्र पर भी असर पड़ेगा, जिससे परिवहन लागत बढ़ने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.