वाराणसी में सिलिंडर फटने से मकान ढहा, दो की मौत, दो घायल

वाराणसी: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जब एक घर में गैस सिलिंडर फटने से पूरा मकान भरभराकर गिर गया। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान 27 वर्षीय प्रीति और 30 वर्षीय ओम कुमार चौधरी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल अमन चौधरी (31) और गिरजा देवी (60) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका था और मलबे में लोग दबे हुए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और चारों को बाहर निकालकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय लोग भी हादसे से स्तब्ध हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.