देवरिया में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की दीवार गिरने से हादसा, दो मजदूरों की मौत

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय के पास बन रहे एक कॉम्प्लेक्स की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस दुर्घटना में मलबे के नीचे दबने से करीब आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को तत्काल इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद निर्माण कार्य से जुड़ा ठेकेदार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि घटना के काफी समय बाद तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.