यूपी: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मेरठ के सिविल लाइंस इलाके में प्रेम नगर स्थित वजीर चंद्र एक्सपोर्ट के मालिक अरशू ढल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे उस समय हुई जब मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को पोस्टमार्टम हाउस के पास घेर लिया।
मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आशू उर्फ मोंटी (हापुड़ निवासी) के रूप में हुई, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
रंगदारी की धमकी के कई मामले
अरशू ढल ने बताया कि 12 मार्च को उन्हें एक अंजान नंबर से मिस कॉल आई। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर गाली-गलौज की और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी देने को कहा। 14 मार्च को फिर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन बाइक सवार बदमाशों ने फर्म के गेट पर फायरिंग भी की थी।
पुलिस की कार्रवाई और मुठभेड़
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ दोनों ही टीमें आशू की तलाश में लगी हुई थीं। बुधवार रात आरोपी मुरादाबाद में रंगदारी लेने आया। सिविल लाइंस क्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस के पास पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दो गोलियां लगने के बाद बदमाश मौके पर ही गिर गया।
पुलिस ने बताया कि आशू हापुड़ के हाफिजपुर थाने के मीरापुर गांव का निवासी था और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 36 मामले दर्ज हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.