यूपी: 5 कुख्यात बदमाशों को ढेर करने वाले 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पदक

यूपी: प्रदेश में अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने वाले एसटीएफ और पुलिस के कई अधिकारियों व कर्मियों को उनकी बहादुरी और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया है। विभिन्न मुठभेड़ों में कुख्यात अपराधियों को ढेर करने वाली टीमों को वीरता पदक प्रदान किए गए।
बीते वर्ष 7 अगस्त को मथुरा में कुख्यात अपराधी पंकज यादव के एनकाउंटर में अहम भूमिका निभाने वाले एसटीएफ के एडिशनल एसपी राकेश, डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही, निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और उप निरीक्षक यशवंत सिंह को वीरता पदक से नवाजा गया।
इसी तरह 21 मार्च 2022 को वाराणसी में दो लाख रुपये के इनामी अपराधी मनोज सिंह उर्फ सोनू सिंह को मुठभेड़ में ढेर करने वाली टीम में शामिल एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह, निरीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी बैज नाथ राम और मनोज कुमार सिंह को भी यह सम्मान मिला।
इसके अलावा 23 सितंबर 2024 को उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र में कुख्यात अपराधी अनुज कुमार सिंह के एनकाउंटर में शामिल निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक सौरभ मिश्रा और मुख्य आरक्षी कवींद्र साहनी को वीरता पदक दिया गया।
27 जून 2023 को कौशांबी में 1.25 लाख रुपये के इनामी अपराधी गुरफान को ढेर करने वाली एसटीएफ टीम के उप निरीक्षक अतुल चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी सुशील कुमार सिंह को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
वहीं सहारनपुर में 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी आबाद के एनकाउंटर में शामिल जिले के तत्कालीन डिप्टी एसपी रजनीश कुमार उपाध्याय, उप निरीक्षक जरार हुसैन (अब सेवानिवृत्त), सुनील सिंह और मुख्य आरक्षी कुणाल मलिक को भी वीरता पदक प्रदान किया गया।
उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
केवल साहस ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भी कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।
चार अधिकारियों को राष्ट्रपति का उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया, जिनमें:
-
डिप्टी एसपी हरेंद्र सिंह यादव
-
पीएसी उप निरीक्षक तेज सिंह यादव
-
पीयूष कुमार
-
मुख्य आरक्षी महेंद्र प्रताप सिंह
वहीं 68 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है। इनमें प्रमुख नाम हैं:
आईजी आकाश कुलहरि, अमित पाठक, एसपी घनश्याम, नीरज कुमार पांडेय, दीपेंद्र नाथ चौधरी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, निहारिका शर्मा, डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, संजीव कुमार बाजपेई, रोहित मिश्रा, एएसपी प्रेमचंद्र, एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, राजकुमार, आलोक कुमार शर्मा सहित अन्य।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.