बरेली में लापता युवक मुनेंद्र मिश्रा का वायरल वीडियो, आत्महत्या की आशंका

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय मुनेंद्र मिश्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वह लोगों से रुपये लेन-देन, शेयर मार्केट में नुकसान और कुछ व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उसके पास ज़हर की शीशियां और सल्फास के पैकेट भी दिखाई दे रहे हैं, और वीडियो में मुनेंद्र आत्महत्या की बातें कर रहा है। हालांकि अभी तक उसकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मुनेंद्र 27 अक्टूबर से लापता है। उसका कोई पता न चलने पर परिजनों ने 4 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, मुनेंद्र पर कई लोगों का लाखों रुपये का कर्ज है। परिवार ने वायरल वीडियो पुलिस को सौंपा है, जिसकी सत्यता और लोकेशन की जांच की जा रही है। मुनेंद्र का मोबाइल 3 नवंबर से बंद है; इसके पहले वह परिजनों से संपर्क में था।
वीडियो में मुनेंद्र अपनी मानसिक परेशानी और अकेलेपन का जिक्र भी करता है। वह बताता है कि दो महीने पहले उसकी मां का निधन हो गया था और इसके बाद वह तनाव में है। मुनेंद्र कह रहा है, “मम्मी की मौत के बाद मैं बिल्कुल अकेला हो गया हूं। पापा का अच्छा बेटा नहीं बन सका। रिश्तेदार और दोस्त मेरा साथ नहीं दे रहे। मेरी मौत के लिए मेरे परिवार का कोई सदस्य जिम्मेदार नहीं है।” वीडियो में उसने अपनी गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया है और कहा कि वह सब जानती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.