आंधी और ओलावृष्टि से दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन प्रभावित, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर: गर्मी से बेहाल दिल्लीवासी गुरुवार को तेज धूप और पसीने से परेशान थे, लेकिन शुक्रवार सुबह से मौसम ने अचानक बदला। शाम तक कई जगह काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया और देर शाम बारिश और ओले गिरे। मौसम सुहावना होने के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को ही शुक्रवार के लिए झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। 4 अप्रैल के लिए विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 5 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी का असर रहेगा। 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, जबकि 7 और 8 अप्रैल को फिर से बारिश होने की संभावना है।
इस मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे दिल्लीवासियों को भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा में बारिश और ओले, किसानों की चिंता बढ़ी
दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में भी शुक्रवार को मौसम ने अपना रुख बदल दिया। यमुना सिटी के जेवर, दनकौर और बिलासपुर में शाम 5:30 बजे से तेज बारिश और ओले गिरने लगे।
किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं, जौ और सरसो की फसलें पककर तैयार हैं। बारिश और ओलों के कारण फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.