प्रयागराज में मौसम ने उड़ानों को किया प्रभावित, इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट

प्रयागराज: संगम नगरी और आस-पास के इलाकों में 3 अप्रैल शुक्रवार को अचानक बदलते मौसम ने हवाई यातायात को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी और धूल भरी हवाओं के चलते दृश्यता कम होने के कारण नई दिल्ली से प्रयागराज आ रही इंडिगो की फ्लाइट को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इसके कारण विमान में सवार 176 यात्री और एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे लोग काफी असुविधा का सामना करना पड़े।
176 यात्रियों के साथ दिल्ली से प्रयागराज उड़ान
इंडिगो की यह फ्लाइट नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए सुबह 10:47 बजे रवाना हुई थी। निर्धारित समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे विमान प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया। धूल भरी तेज आंधी और कम विजिबिलिटी के कारण रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग असंभव हो गई।
पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया डायवर्ट का फैसला
सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पायलट ने प्रयागराज में लैंडिंग न करने का निर्णय लिया। यात्रियों को माइक के जरिए स्थिति के बारे में जानकारी दी गई और एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के निर्देश पर विमान को वाराणसी के हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।
डेढ़ घंटे बाद प्रयागराज में फ्लाइट लैंड
वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया और मौसम सामान्य होने तक वहीं रोका गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद प्रयागराज में विजिबिलिटी सामान्य होने के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी और पौने दो घंटे की देरी के बाद दोपहर 2:11 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर पाया। यात्रियों ने विमान उतरते ही राहत की सांस ली।
अन्य उड़ानों पर भी पड़ा असर
इस डायवर्जन का असर प्रयागराज से अन्य शहरों को जाने वाली उड़ानों पर भी देखा गया। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले 137 यात्री घंटों तक टर्मिनल पर रुके। विमान आगमन के बाद दोपहर 2:49 बजे रवाना हुआ।
इंडिगो की मुंबई फ्लाइट भी 2:05 बजे उड़ान भरने के बजाय 2:22 बजे रवाना हुई। बेंगलुरु के लिए उड़ान में भी लगभग 10 मिनट की देरी दर्ज की गई।
एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और खराब मौसम में लैंडिंग जोखिम भरी हो सकती थी। इसी कारण विमान को डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया। शाम तक सभी उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.