मोनालिसा-फरमान के विवाह पर भड़के यशवीर महाराज, बोले- ‘जिहादी को यूपी में नहीं घुसने देंगे’

मुजफ्फरनगर। महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा ने हाल ही में केरल में बागपत निवासी फरमान खान से शादी कर ली है। इस शादी को लेकर हिंदू संगठनों में विरोध की लहर है। मुजफ्फरनगर के स्वामी यशवीर जी महाराज ने शुक्रवार को इस विवाह पर तीखा विरोध जताते हुए इसे “लव जिहाद” करार दिया।
स्वामी ने कहा कि मोनालिसा ने दूसरे धर्म के व्यक्ति से विवाह कर सनातन धर्म के प्रति विश्वासघात किया है। उन्होंने उस मंदिर के पुजारी पर भी कार्रवाई की मांग की है, जहां यह शादी संपन्न हुई। स्वामी ने चेतावनी दी कि हिंदू समाज ऐसे मामलों को उत्तर प्रदेश में बर्दाश्त नहीं करेगा।
पुजारी और परिजनों पर आरोप
स्वामी यशवीर जी ने यह भी कहा कि जिस मंदिर में यह विवाह हुआ, वहां के पुजारी ने गैर-धर्मी व्यक्ति को प्रवेश देने में गलती की। उन्होंने मोनालिसा के परिजनों से कानूनी कार्रवाई करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि पूरा हिंदू समाज उनके साथ खड़ा है। स्वामी ने कहा कि ऐसी शादियां धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध हैं और इन्हें किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मुस्लिम युवक के परिवार को चेतावनी
स्वामी यशवीर जी ने फरमान खान को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मोनालिसा जल्द ही उसके पास नहीं लौटती, तो हिंदू समाज और सनातन धर्म के लोग उसके गांव जाकर परिवार को घेर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उत्तर प्रदेश में ऐसे युवकों के लिए कोई जगह नहीं है, जो हिंदू लड़कियों से विवाह करते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.