युवक ने लगाया जबरन जेंडर चेंज और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर में एक युवक ने अपने साथ कथित जबरन जेंडर चेंज और धर्मांतरण का गंभीर आरोप लगाया है। अब पलक नाम से पहचानी जाने वाली यह व्यक्ति किन्नर समुदाय में रह रही है। पलक ने नए मंडी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अलमासपुर निवासी पलक ने बताया कि पहले उसका जीवन सामान्य युवक के रूप में चल रहा था। अविनाश नाम से जानी जाने वाली पलक को भजन-कीर्तन और जागरण में महिला किरदार निभाना पसंद था। इसी नृत्य और कला के माध्यम से वह परिवार की आजीविका चला रहा था। विवाह भी संपन्न हुआ, लेकिन जागरण में महिला वेशभूषा के कारण वैवाहिक जीवन अधिक समय तक टिक नहीं पाया और तलाक हो गया।
किन्नर डेरे में शामिल होने का आरोप
पलक के अनुसार, 2016 में उसकी मुलाकात किन्नर डेरे की संचालक नाजिम बानो से हुई। पलक का आरोप है कि नाजिम बानो ने उसे रोज़ाना 1,500–2,000 रुपये कमाने का लालच देकर अपनी टोली में शामिल किया। पलक ने दावा किया कि धीरे-धीरे उस पर इतना मानसिक दबाव बनाया गया कि नाजिम के कहने पर उसे दिल्ली ले जाकर जेंडर चेंज करवा दिया गया। इसके बाद अविनाश अब पलक बन गया और उसे परिवार और समाज से दूर किन्नर टोली के साथ रहना पड़ा।
धार्मिक दबाव का आरोप
पलक ने आगे कहा कि जेंडर चेंज के बाद नाजिम बानो और उसके साथियों ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डालना शुरू किया। आरोप है कि उसे कलमा पढ़ने, नमाज अदा करने और खानपान बदलने के लिए मजबूर किया गया। पलक ने यह भी दावा किया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो युवाओं को पैसों का लालच देकर पहले उनका जेंडर चेंज कराता है और बाद में धर्मांतरण कराता है।
राजस्थान में पीछा और धमकी का आरोप
पलक ने बताया कि जब उसने राजस्थान जाकर सुरक्षा की कोशिश की, तब भी नाजिम बानो ने उसे वहां का किन्नर समाज दबाव डालकर वापस सौंपने या खर्च किए गए कथित पैसों की भरपाई की मांग की। अंततः पलक मुजफ्फरनगर लौट आई और अब भी कथित धमकियों का सामना कर रही है।
पलक ने पुलिस के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने प्रशासन से आरोपी नाजिम बानो और उसके सहयोगियों की संपत्ति व गतिविधियों की जांच की मांग की है।
पुलिस जांच और आरोपों का खंडन
पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और शिकायत के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर, नाजिम बानो ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उन्होंने पलक किन्नर को कभी नहीं जाना। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती किसी के साथ नहीं कर सकता और उनके डेरे में सुरक्षित वातावरण है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.