कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

गोरखपुर से डीजल लेकर जा रहा टैंकर बिजली के पोल से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर गिरा और तेज धमाके के साथ टैंकर में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

पुरकाजी बॉर्डर पर हर डीजे कांवड़ की माप और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। मानकों से बड़ी मिली कश्यप डीजे कांवड़ पर 50 हजार रुपये का चालान किया गया। हरिद्वार और मुजफ्फरनगर पुलिस संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रही है।

योगी सरकार के निर्देश पर 9 और 10 अगस्त को कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों का फूलों से स्वागत होगा। 9 अगस्त को बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। 10 अगस्त को गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएंगे।

अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, CCTV निगरानी और पुलिस ड्यूटी प्वाइंट की व्यवस्था जांची। एसएसपी ने शिवभक्तों से बातचीत कर यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कांवड़ यात्रा पूरी होने तक मार्गों की लगातार निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए गए।

हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का दिनभर स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों ने कांवड़ियों के लिए सेवा, जलपान और अभिनंदन की व्यवस्था की। शिव चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे।

आबकारी सिपाही और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की लिखित परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। वन रक्षक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला और अन्य भर्तियों की परीक्षा तिथियां भी जारी की गई हैं। आयोग ने अगस्त से दिसंबर तक होने वाले इंटरव्यू और टंकण परीक्षाओं का कार्यक्रम भी बताया है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेंगे। बजट में एक्सप्रेसवे, राज्य मार्ग और औद्योगिक विकास योजनाओं के लिए प्रावधान की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना और धार्मिक पर्यटन से जुड़े प्रस्तावों पर भी नजर रहेगी।

अखिलेश यादव ने चुनावी नतीजों को जनता के आक्रोश का संकेत बताया। सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर आरोप लगाए। अखिलेश ने संगठन और नेतृत्व को लेकर भाजपा पर तंज कसा।

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद हुआ। दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच घर के बाहर गली में फायरिंग हुई। गोली लगने से तितावी गन्ना समिति के पूर्व संचालक कृष्णपाल (55) की मौत हो गई।

मंदिर में चोरी की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया है।

मुख्यमंत्री ने सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलाने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए चल रही योजनाओं का जिक्र किया। आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को लेकर जल्द कदम उठाने की बात कही।

रमन ने 22 जुलाई को हरिद्वार से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा में उनके साथ दो भाई और तीन दोस्त सहयोग कर रहे हैं। इससे पहले वह 12 बार सामान्य कांवड़ यात्रा कर चुके हैं।

RSS के अखिल भारतीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी को राम मंदिर के संगठन संरक्षक (पालक) की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया। भैयाजी जोशी अब तक ट्रस्ट की बैठकों में आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होते थे।। राम मंदिर के नए पालक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। युधिष्ठिर पहलवान ने विवाद से जुड़े दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की मांग रखी। डॉ. मोनिका सिंह की तबीयत को लेकर सपा नेताओं ने प्रशासन पर सवाल उठाए।

हरपाल नाथ चार पहियों वाली विशेष रेहड़ीनुमा कांवड़ को हाथों से खींच रहे हैं। यात्रा के दौरान वह संभलहेड़ा शिवधाम, महाकालेश्वर और पशुपतिनाथ मंदिर जाएंगे। श्रद्धालु रास्ते में उन्हें भोजन, पानी और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।