कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

भाजपा के तीसरे सर्वे के बाद मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से कई नए दावेदारों के नाम चर्चा में आए हैं। छह विधानसभा सीटों के लिए भाजपा के सर्वे में करीब 20 नेताओं के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं। पार्टी का चौथा सर्वे अगस्त-सितंबर में शुरू होने की संभावना है, जिसके बाद टिकट को लेकर तस्वीर और साफ होगी।

बदायूं के स्कूल की रसोई में गैस सिलिंडर में आग लग गई। पुलिसकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया, बड़ा हादसा टला। घटना के समय मौजूद 20 बच्चे सुरक्षित बाहर निकाले गए।

कानपुर पुलिस ने 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसका सरगना सुल्तान मिर्जा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सुल्तान मिर्जा दुबई में बैठकर ऑनलाइन गेम और आईपीएल सट्टे से जुड़े नेटवर्क को संचालित कर रहा था। जांच में गिरोह के कई शहरों में ठिकानों और करोड़ों की संपत्तियों की जानकारी सामने आई है, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बलिया के सुरेमनपुर दियराचंल में सरयू नदी का कटान तेज, गोपाल नगर टाड़ी में एक मकान और प्राथमिक विद्यालय का हिस्सा नदी में समाया। कटान से कई परिवारों के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं बड़ी मात्रा में कृषि भूमि नदी में विलीन हो रही है। प्रशासन ने राहत शिविर बनाए, एसडीएम ने कटान रोकने के लिए बड़ी परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही।

मुजफ्फरनगर में आयोजित क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने बेंच प्रेस, स्क्वाट और डेडलिफ्ट में अपनी ताकत व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुजफ्फरनगर में बिजली कटौती से लोग परेशान, गर्मी और उमस के बीच घंटों बाधित रही आपूर्ति। मिमलाना रोड और शामली रोड लाइन पर ट्रक की टक्कर से बिजली पोल व तार क्षतिग्रस्त हुए। विभाग ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की, ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

मुजफ्फरनगर में डॉ. संजीव बालियान के आवास के बाहर हंगामा हुआ। अमित बाना ने मारपीट और कार में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। आरोपों के बाद परिवार और कॉलोनीवासी धरने पर बैठे।

इटावा-बरेली हाईवे पर रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी अरुण सिंह की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अरुण अपनी पत्नी और ढाई वर्षीय बेटे के साथ बनारस से घूमकर हरियाणा लौट रहे थे, तभी वारदात हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जौनपुर में पल्लेदार संदीप हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया, पत्नी वंदना और उसके प्रेमी राजेश को आरोपी बनाया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर गमछे से गला दबाकर संदीप की हत्या की थी और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि दोनों बच्चों को परिवार के सुपुर्द किया गया।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की संपत्तियों की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, बेटे के नाम खरीदी गई जमीन के लिए 24 लाख रुपये नकद भुगतान की जानकारी सामने आई है। जांच के आधार पर सहादतगंज क्षेत्र में खरीदी गई जमीन को जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए मेरठ पुलिस ने 29 जुलाई से 12 अगस्त तक रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया। दिल्ली-देहरादून हाईवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। कांवड़ियों की सुविधा के लिए कई हाईवे लेन आरक्षित की जाएंगी और वाहनों के रूट बदले जाएंगे।

बरेली के आमडांडा चेक पोस्ट पर विवाद के बाद ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक चालक और क्लीनर की मौत। परिजनों ने पुलिस पर वसूली और सीसीटीवी फुटेज छिपाने का आरोप लगाया, हाईवे जाम कर प्रदर्शन। परिवार ने न्याय मिलने तक शव दफनाने से इनकार किया, कार्रवाई की मांग पर अड़ा।

गोरखपुर के रामगढ़ताल में दो स्पीड बोटों की टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत। टक्कर में सात लोग घायल हुए, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, रामगढ़ताल में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल।

आजमगढ़ में महिला ने तीन बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में छलांग लगा दी। हादसे में दो मासूम बेटों की डूबने से मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बेटी ने बंधन खोलकर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

बरेली में कांवड़ यात्रा को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और अलग-अलग वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। रोडवेज बसों और छोटे वाहनों के लिए भी विशेष तिथियों पर नई यातायात व्यवस्था लागू होगी।