प्रयागराज में पार्क की जमीन पर 20 साल पुराने कब्जे की जांच, आजम खान का नाम चर्चा में

HIGHLIGHTS
- दरियाबाद में पार्क की जमीन से जुड़ा है विवाद।
- जमीन से लगी 20 फीट चौड़ी सड़क भी जांच के दायरे में।
- डीएम ने तीन अधिकारियों के नेतृत्व में SIT बनाई।
प्रयागराज। शहर के दरियाबाद इलाके में पार्क की जमीन और उससे लगी 20 फीट चौड़ी सड़क पर कब्जे का करीब 20 साल पुराना मामला एक बार फिर सामने आया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम की अगुवाई एडीएम सिटी सत्यम कुमार मिश्र, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के सचिव विनीत कुमार सिंह और डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य कर रहे हैं।
20 साल पुराना है मामला
मामला वर्ष 2006 का है। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और आजम खान नगर विकास मंत्री थे। 14, 15 और 18 अगस्त को लगातार तीन दिन सार्वजनिक अवकाश के दौरान माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने पार्क की जमीन पर कब्जा करना शुरू किया था।
स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। आरोप है कि तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान ने अधिकारियों को कार्रवाई करने से रोक दिया था।
मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला
यह मामला हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद डीएम के निर्देश पर पीडीए सचिव ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच के तहत सदर तहसील और नगर निगम से संबंधित राजस्व अभिलेख मांगे गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.