कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित जी-ब्लॉक में रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक केबल फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक मशीन मौके पर भेजी गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई ह…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल तेजी से गर्माता जा रहा है। इसी बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पार्टी के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है। ये लोग मुझे मरवा भी देंगे। सब दुश्मन लगे हुए हैं।” साथ ही उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रद…
