दिल्ली-हरियाणा में 152 ठिकानों पर छापे, विशेष अभियान में 16 गैंगस्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तरी परिक्षेत्र की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक विशेष अभियान के दौरान तीन बड़े गैंगों के कुल 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी गोगी गैंग के आठ, टिल्लू गैंग के पांच और काला जठेड़ी गैंग का एक सदस्य हैं।
इस अभियान में 848 पुलिसकर्मी तीन जिलों में तैनात रहे और 152 ठिकानों पर छापे मारे गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो थार और स्कॉर्पियो-एन सहित तीन चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, 122 मोबाइल फोन, दो वायरलेस सेट, बुलेटप्रूफ वाहन और हथियार बरामद किए। इसके अलावा 18 पिस्टल, 43 कारतूस, पांच चाकू, एक मैगजीन, 10 लाख रुपये और गांजा भी जब्त किया गया।
उत्तरी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि ये गैंग सदस्य जबरन वसूली, हथियारों का अवैध कारोबार, ड्रग्स, लूट और झपटमारी जैसी घटनाओं में शामिल थे। अभियान में बाहरी उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी, उत्तर-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह और रोहिणी के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन की निगरानी में कार्रवाई की गई।
विजय सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस अभियान को अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की दिशा में अहम कदम बताया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.