कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

जांच में कुछ संगठनों के केवल दिखावे के लिए बनाए जाने का दावा सामने आया। अधिकारियों के अनुसार, छोटी-छोटी रकम बैंकिंग माध्यमों से भी भारत पहुंचाई जाती है। हवाला के जरिए रकम पहुंचाने के तरीके का भी जांच में जिक्र किया गया।

रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई। गीता शाक्य को ब्रज और शंकर लोधी को कानपुर का प्रभारी बनाया गया। दिलीप पटेल को अवध, रमेश सिंह को काशी और अभिजात मिश्रा को गोरखपुर का प्रभार मिला।

पीजी सत्र 2023-25 के 38 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। गोल्ड मेडल पाने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल रहे। 155 पीएचडी डिग्री धारकों समेत कुल 1305 विद्यार्थियों को उपाधि मिली।

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर लगातार बढ़ रही कांवड़ियों की संख्या। पैदल जत्थों के साथ डाक कांवड़िए भी तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। डीजे, ढोल और भजन मंडलियों के साथ शिवभक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्थाएं परखी गईं। कांवड़ मार्ग पर यातायात संचालन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निगरानी कर रहा है।

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए बंगलूरू में कार्यक्रम आयोजित होगा। कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर नीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। कियारा ने खुले बालों और सनग्लास के साथ अपना लुक पूरा किया।

मायावती ने बसपा की ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बसपा इसी आधार पर यूपी में चार बार सरकार चला चुकी है। सपा पर चुनावी स्वार्थ के लिए राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब आधे घंटे तक हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री की पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने डीजे की आवाज तेज कर दी। कांवड़िए ‘भोले नचवा दिए, डीजे बजवा दिए योगी ने’ गीत पर जमकर नाचते और जयकारे लगाते नजर आए।

महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर करीब दो किलोमीटर तक पैदल यात्रा की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। मंदिर में प्रवेश के दौरान सावन की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

करीब 45 दिन बाद पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हुआ। परिजनों के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद किसान मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

दूसरे दौर की बातचीत में छात्रों की मांगों पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दो अनशनकारी छात्रों की तबीयत बिगड़ी। 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है।

राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। कांग्रेस परिसीमन की शर्त के बिना महिला आरक्षण लागू करने की मांग कर रही है। किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से विधेयक को बिना शर्त समर्थन देने की चुनौती दी थी।

अमेरिकी सीनेट के विधेयक में भारत समेत कई देशों पर 100 फीसदी टैरिफ का प्रावधान है। प्रमोद तिवारी ने इसे मोदी सरकार की विदेश और आर्थिक नीति की नाकामी बताया। पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

इस साल 587 पीएचडी, 567 एमटेक और 1049 बीटेक छात्रों को डिग्री दी जाएगी। सोनीपत परिसर में एआई आधारित सुपरकंप्यूटिंग सुविधा परम प्रज्ञा का उद्घाटन होगा। IIT दिल्ली ने पिछले एक साल में 196 नए पेटेंट दाखिल किए और 26 नए स्टार्टअप स्थापित किए।

हाईकोर्ट की अनुमति के बाद अली को प्रयागराज ले जाया गया। झांसी जेल से निकलते समय अली की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। उमर और अली को भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल की मंजूरी मिली।