कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

लखनऊ में रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विस्तार से बात की और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस कानून को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग कर रहे हैं, जबकि भारतीय संविधान धर्म के आधार पर…

इटली के उत्तरी हिस्से में स्थित बर्गामो प्रांत के कोवो इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर दो भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब दोनों व्यक्ति एक वेयरहाउस से बाहर निकल रहे थे। यह वेयरहाउस धार्मिक कार्यक्रमों और वैसाखी के अवसर पर आयोजित सभाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है और गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के नजदीक स्थित है। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। रागिंदर सिंह कोवो में रहते थे,…

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खास खुशखबरी का ऐलान दीपिका ने बेहद अनोखे और भावुक अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए किया है।दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के जन्म के लगभग दो साल बाद अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। खास बात यह रही कि इस खुशखबरी को उन्होंने अपनी बेटी के जरिए ही फैंस तक पहुंचाया।बेटी दुआ के जरिए खास ऐलानदीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (AATS) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी हाल ही में द्वारका क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। पहले से मिली थी सूचना AATS टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात लगरपुरिया गैंग के दो सदस्य श्याम…

रामपुर। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में दिनदहाड़े हुई करीब ढाई लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल चार आरोपियों को जीआरपी ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान हुई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी आरोपियों को रविवार सुबह करीब 5 बजे बिलासपुर क्षेत्र से पकड़ा गया। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रहने वाले हैं। इनमें नानकमत्ता के…

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर छापा मारा है। ईडी की टीम रविवार सुबह लगभग 7 बजे कोलकाता के बालीगंज स्थित फर्न रोड पर उनके घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक, शांतनु सिन्हा बिस्वास पहले कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी रह चुके हैं, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ी जां…

