कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा पर बस से उतरते समय नुकीली वस्तु से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, सलारपुर गांव की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा अंजलि राजेश रोजाना की तरह मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस से जानसठ स्थित अपने स्कूल जा रही थी। ढासरी गेट के पास जैसे ही वह बस से नीचे उतरी, उसी दौरान बस में मौजूद एक संदिग्ध युवती ने, जिसने…



कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2011 के बाद जारी किए गए सभी जाति प्रमाण पत्रों की पुनः जांच कराने का फैसला किया है। यह कदम कथित अनियमितताओं और फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने के आरोपों के बाद उठाया गया है। राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सत्यापन प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से जुड़े प्रमाण पत्रों की समीक्षा की जाएगी। सरकार का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जाति प्रमाण पत्र…

दिल्ली में गर्मी अब धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ने लगी है। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी के तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि वीकेंड से अगले सप्ताह तक तापमान लगातार ऊपर जाएगा और सप्ताह की शुरुआत में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में राजधानीवासियों को झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।…

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बढ़ती ऊर्जा लागत और आर्थिक दबाव को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार का उद्देश्य निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना और लोगों को बस सेवाओं व इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में पीक आवर्स के दौरान बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने, बड़े सरकारी और निजी कार्यालयों के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू करने तथा ई-वाहनों को बढ़ावा देने की योजना तैयार की जा रही है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिका…