कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस बयान के बाद प्रदेश में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सपा प्रवक्ता के बयान से समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सपा नेतृत्व से मांग की कि वह इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और आत्ममंथ…

कोलकाता में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की घोषणा की है। शुक्रवार को नवान्न सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के निलंबन का ऐलान किया। निलंबित किए गए अधिकारियों में कोलकाता पुलिस के तत्कालीन पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के भी निर्देश द…





केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों के लिए विदेश यात्रा पर जाने से पहले निर्धारित नियमों के तहत सूचना देना जरूरी होता है, और इस प्रक्रिया का पालन नहीं होने पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। रिजिजू ने कहा कि नियमों के अनुसार हर सांसद को अपनी प्रस्तावित विदेश यात्रा की जानकारी कम से कम तीन सप्ताह पहले लोकसभा या राज्यसभा सचिवालय को देना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि…