कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

नरवर में करैरा विधायक की जन चौपाल के दौरान क्षेत्र को लेकर विवाद हुआ। पोहरी क्षेत्र से आए ग्रामीणों की शिकायत सुनने को लेकर हंगामा हुआ। विरोध में एक ग्रामीण ने अपने मासूम बच्चे को विधायक की गाड़ी के बोनट पर रख दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

बेमेतरा के चंदनू थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला की हत्या के बाद शव के हाथ-पैर काटकर दो गठरियों में भरकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया था। जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, वह पहले हत्या के मामले में सजा काट चुका है।

कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लुकिया डोरमा में महिला प्रधानाचार्य चाकू और चापड़ लेकर पहुंचीं, जिससे बच्चों और शिक्षकों में डर का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाचार्य शिखा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सहायक शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने महिला प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में 868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि दी। शामली और बिजनौर में भी मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार आरोपियों के पास से 27.780 किलो अवैध गांजा और 1.06 लाख रुपये की ब्रेजा कार बरामद पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर में चलती महिंद्रा थार पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो नेशनल हाईवे-58 का बताया जा रहा है, जिसमें युवक कार की छत और खिड़की से बाहर लटकता दिख रहा है। पुलिस पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन स्टंट के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस जांच में वीडियो 10 मई 2026 का ईंट भट्ठे का पाया गया, पीड़ित की पहचान शान मोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

मुजफ्फरनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2011 के हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। आरोपियों ने लूट के बाद राज सिंह की गोली मारकर हत्या की थी और उनके दोस्त को घायल कर झाड़ियों में फेंक दिया था। कोर्ट में 12 गवाह पेश किए गए, जिसके बाद चारों को दोषी ठहराया गया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्कूल शिक्षक और उनके दो बच्चों की गोदावरी नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने कथित तौर पर कार को नदी में गिराया, मामले की जांच जारी है। हादसे से पहले शिक्षक ने WhatsApp स्टेटस में वरिष्ठ अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया था।

जौहर विश्वविद्यालय पर संभावित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आजम खां के मामलों की सजा विश्वविद्यालय और छात्रों को नहीं मिलनी चाहिए। मौलाना रजवी ने कार्रवाई की जगह सरकार के नियंत्रण या कंपाउंडिंग जैसे विकल्प सुझाए।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में ससुर पर बहू ने ब्लेड से हमला कर दिया। घायल ससुर को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। आरोप है कि ससुर ने पुत्रवधू से छेड़खानी की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर बहू ने हमला किया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से अश्लील हरकत के मामले में दोषी शाहिद को पांच साल की जेल और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में 1003 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनौर विकास की नई पहचान बना रहा है और सरकार किसानों, युवाओं व महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। गंगा एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज और अन्य योजनाओं से जिले में कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर SP सिटी अमृत जैन ने पुरकाजी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, CCTV निगरानी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की गई। SP सिटी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और कांवड़ियों से नियमों का पालन कर शांतिपूर्ण यात्रा की अपील की।

चीन के चोंगकिंग शहर में लैंडस्लाइड से रिहायशी इलाकों में भारी नुकसान, कई इमारतें मलबे में दब गईं। हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि, जबकि 34 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 1100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया और प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी व गैस सप्लाई रोकी गई।

CCI ने रिलायंस जियो समेत 4,500 से ज्यादा कंपनियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा-विरोधी शिकायत खारिज कर दी। आयोग ने कहा कि आरोपों के समर्थन में कोई ठोस दस्तावेजी सबूत पेश नहीं किए गए। CCI के अनुसार, कंपनियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया धारा 3 और 4 के उल्लंघन का मामला नहीं बनता।